अपनों से दूर थे भाई-बहन, फिर भी राखी ने जोड़ दिया दिलों का रिश्ता, ग्रिज़ली विद्यालय में भावुक हुआ रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाते विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय छात्रावास में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन

कोडरमा: ग्रिज़ली विद्यालय में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास एवं आपसी जिम्मेदारी के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में रहने वाले छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय सभागार में विशेष समारोह आयोजित किया गया. वहीं झील रेस्टोरेंट के समीप स्थित ग्रिज़ली गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के लिए भी रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं, जबकि भाइयों ने बहनों के प्रति अपने स्नेह, सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प को व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. मौके पर विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां बांटी गयी.

इस दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और अपने वार्ड के भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं. विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान एवं आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है.

समारोह की आकर्षक सजावट में विद्यालय के आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षक सिंपल कुमारी, संजय राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर विद्यालय के हॉस्टल कोऑर्डिनेटर मुकेश सिंह, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट सुबोध, राजीव नयन, सुलेखा सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्रावास के विद्यार्थी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गांव के मैदान से निकलेंगे खेल के सितारे! कोडरमा में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola