ePaper

नगर निकाय चुनाव को लेकर सामान्य व व्यय प्रेक्षक पहुंचे

Updated at : 05 Feb 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर सामान्य व व्यय प्रेक्षक पहुंचे

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के दौरान निर्वाचन से संबंधित शिकायत, सूचना एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग स्तर एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.

विज्ञापन

कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर झुमरी तिलैया नगर पर्षद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का कोडरमा में आगमन हो गया है. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के दौरान निर्वाचन से संबंधित शिकायत, सूचना एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग स्तर एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. इसे लेकर झुमरी तिलैया नगर पर्षद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र की आम जनता को सूचित किया जाता है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा सुझाव के लिए प्रेक्षक एवं नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है. सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक नगर पर्षद झुमरी तिलैया के लिए स्मिता टोप्पो (सामान्य प्रेक्षक) मोबाइल नंबर 9142224099, अक्षय कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त हजारीबाग (व्यय प्रेक्षक) मोबाइल नंबर 9142221976, नगर पंचायत कोडरमा के लिए पंकज कुमार साव (सामान्य प्रेक्षक) मोबाइल नंबर 9142617501, राजेश राज महली राज्य कर सहायक आयुक्त गिरिडीह (व्यय प्रेक्षक) मोबाइल नंबर 9142633798, नगर पंचायत डोमचांच के लिए इंद्र कुमार (सामान्य प्रेक्षक) मोबाइल नंबर 9142630710, मो गुफराम अहमद राज्य कर पदाधिकारी बोकारो (व्यय प्रेक्षक) मोबाइल नंबर – 9341929683 है. प्रेक्षक का मिलने का समय सोमवार से शनिवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे परिसदन कोडरमा है. राज्य निर्वाचन आयोग में स्थापित नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 8987791131 8987791132 और अनुमंडल कार्यालय कोडरमा के समीप स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 06534-252685, 92644 27292 नंबर है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola