बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर झुमरीतिलैया में उत्साह, आज होगा भव्य महोत्सव
झुमरीतिलैया में 12 सितंबर को बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज ने अपील की है.
झुमरीतिलैया (कोडरमा). संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव महोत्सव अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के तत्वावधान में 12 सितंबर शनिवार को आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम ताराटांड़ पच्चीशिया गली स्थित निर्माणाधीन मंदिर सह धर्मशाला परिसर में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक होगा.
सपरिवार शामिल होंगे समाज के श्रद्धालु
महोत्सव में समाज के श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है. आयोजकों ने जिले के सभी स्वजातीय भाई-बहनों एवं समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील
आयोजकों ने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही इस तरह के आयोजन सफल होते हैं. उन्होंने सभी लोगों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. साथ ही अपने परिचितों एवं संबंधियों को भी कार्यक्रम की जानकारी देने का आग्रह किया गया है.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मुद्दे पर रामगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, DC-SP कार्यालय घेरा; मधु कोड़ा भी पहुंचे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए