मानवता, शांति और नैतिकता के प्रतीक थे गांधी

Updated:
विज्ञापन
मानवता, शांति और नैतिकता के प्रतीक थे गांधी

इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

डीएवी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये. अनन्या सिंह, आराध्या सिंह, अंतरा मुखर्जी, अनुष्का कुमारी, रंजन कुमार, आराध्या कुमारी एवं लाडली कुमारी ने भजन प्रस्तुत किया. श्रेयसी ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि मानवता, शांति और नैतिकता के प्रतीक थे. उनके आदर्श आज भी विश्व को सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश देते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उज्ज्वल घोष, विनीत कुमार सिंह सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

बापू के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान

कोडरमा. स्वयंसेवी संस्था वीर झारखंड विकास सेवा मंच द्वारा लोचनपुर जलछाजन भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. संस्था के सचिव भोला प्रसाद यादव ने बापू के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. मौके पर देवनारायण साव, नीरज कुमार, सचिन यादव, विजय यादव, संदीप शर्मा, आशीष यादव, चंदन कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola