साधु के वेश में पहुंचे दो ठगों ने दो महिलाओं को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर, कोडरमा में साधु बनकर आए दो ठगों ने एक ही परिवार की दो महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया. जहां एक महिला से मंगलसूत्र तो दूसरी से ₹50,000 ठगे गए. घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं.

विज्ञापन

जयनगर, कोडरमा: थाना क्षेत्र के गड़गी गांव में सोमवार को साधु के वेश में पहुंचे दो ठगों ने एक ही परिवार की दो महिलाओं को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर ठगी कर ली. दोनों सफेद कपड़े पहने थे और घर-घर जाकर पैसे मांग रहे थे. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर दोनों टाइगर क्लब इलाके में स्थित सहदेव यादव के घर पहुंचे. उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. पूजा देवी तीज पूजा के लिए मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं. दोनों ने उनसे भीख मांगी. पूजा देवी ने 10 रुपये देने के बाद उन्हें पानी पिलाने लगीं. इसी दौरान दोनों ने उनके मंगलसूत्र के बारे में पूछा. पूजा देवी ने बताया कि मंगलसूत्र सोने का है.

इसके बाद एक ठग ने जमीन से मिट्टी उठाकर कागज में रखी और पूजा देवी के हाथ में दे दी. इसी दौरान दूसरे ठग ने मौका पाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया. इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये.

दूसरी महिला से 50 हजार रुपये लेने का आरोप

इसी परिवार की कंचन देवी ने भी दोनों पर 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि ठगों ने उन्हें भी झांसे में लिया और रुपये लेकर भाग निकले. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola