ePaper

Koderma News: कोसमाडी गांव और वीरेंद्र नगर बाराडीह में जंगली हाथी ने 2 महिला को कुचलकर मार डाला

Updated at : 26 May 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
elephant killed woman in koderma

हाथी के हमले में मृत महिला उसके परिजनों को सांत्वना देने के लिए घर पर पहुंची लोगों की भीड़.

Elephant Killed Woman in Koderma: कोडरमा जिले में जंगली हाथी ने एक दिन में 2 महिला को कुचलकर मार डाला. पहली घटना सोमवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब महिला टहलने के लिए निकली थी. हाथी के हमले में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.

विज्ञापन

Elephant Killed Woman in Koderma| कोडरमा, विकास : कोडरमा जिले के में सोमवार को जंगली हाथियों ने 2 महिला को कुचलकर मार डाला. एक महिला जयनगर प्रखंड अंतर्गत हिरोडीह पंचायत के कोसमाडी गांव की रहने वाली थी, तो दूसरी वीरेंद्मेंर नगर बाराडीह की. कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने 57 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान स्वर्गीय छोटूलाल की 57 वर्षीय पत्नी मसोमात अनीता देवी के रूप में की गयी है. महिला की मौत से गांव की अन्य महिलाएं पूरी तरह से सहम गयीं हैं.

सुबह टहलने निकली महिला पर हाथी ने किया हमला

मृतक महिला के पुत्र दिनेश यादव ने बताया कि उसकी मां अहले सुबह करीब 4:30 बजे टहलने के निकली थी, जहां रास्ते में हाथी दिख गया. हाथी को देखकर उसकी मां ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग न सकी. हाथी ने उस पर हमला कर दिया.

वन विभाग ने तत्काल दिया 25000 का मुआवजा

हाथी के हमले में अनीता देवी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वन विभाग की टीम ने पीड़ित को सहायता राशि के तौर पर 25,000 तत्काल दिये हैं. मुआवजा के तौर पर आश्रितों को 3 लाख 75 हजार दिये जायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा

घटना की सूचना जैसे कि जयनगर पुलिस को मिली, तो एसआई संजय सिंह, एसआई केडी प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

ग्रामीणों ने सुरक्षा और मुआवजे की मांग की

क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान लोगों ने स्थानीय लोगों के जान-माल की सुरक्षा करने के उपाय करने की प्रशासन से मांग की है. साथ ही मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि जयनगर थाना क्षेत्र में हाथियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इससे ग्रामीणों में दहशत है.

इसे भी पढ़ें

26 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? रसोई गैस कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा, यहां देखें

पीएम जनमन योजना से बदल रही आदिम जनजाति गांवों की तस्वीर, स्वरोजगार से मिल रही नई पहचान

Naxal Encounter: लातेहार में नक्सल कमांडर मनीष का ‘द एंड’, CRPF हमलों के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मार गिराया

Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola