साहित्यकार-शिक्षाविद उमानाथेंद्र गुरु का निधन, डोमचांच में शोक की लहर
उमानाथेन्द्र गुरु का | Prabhat Khabar Network
डोमचांच के प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार उमानाथेंद्र गुरु का 90 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
डोमचांच, कोडरमा : डोमचांच के प्रसिद्ध साहित्यकार और शिक्षाविद उमानाथेंद्र गुरु (90) का निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्हें क्षेत्र में काफी सम्मान प्राप्त था. उनके निधन पर शिक्षा जगत के साथ सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक जताया.
लोगों ने कहा कि उमानाथेंद्र गुरु का व्यक्तित्व सरल, सहज और प्रेरणादायी था. वे शिक्षा के साथ साहित्य से भी जुड़े रहे. वे कवि थे और उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की थी. उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने उनके योगदान को याद किया.
उमानाथेंद्र गुरु के निधन पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व खनन पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, वीरेंद्र मेहता, कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता, अखिल सिन्हा, संगीता सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, शिवकुमार मेहता, मिथिलेश मेहता, बसंत कुमार, दिलीप यादव, वीरेंद्र कुमार मेहता, संजीत साव, पंकज कुमार अंबष्ठ, प्रवीण कुमार, गणेश पांडेय, मलय कुमार पांडेय, नरेश कुमार वर्णवाल, नंद किशोर शर्मा, विजय शर्मा, संजय मोदी, डॉ बिपिन कुमार, त्रिलोकी नाथ, रणजीत सिंह, नरेश वर्णवाल, राजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरुण पांडेय और संजय मेहता समेत अन्य लोगों ने शोक जताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए