जयनगर: सेवा संकल्प पहल के तहत डीवीसी में दीप प्रज्जवलन
दीप प्रज्जवलन. | Prabhat Khabar Network
डीवीसी तिलैया डैम में जल संसाधन मंत्रालय की 'सेवा संकल्प पहल' के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया गया. यह पहल जल संसाधनों के संरक्षण और सतत प्रबंधन के प्रति सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
जयनगर. जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीवीसी तिलैया डैम में 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाली सेवा संकल्प पहल के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया गया.
इस पहल का उद्देश्य जल संसाधनों के संरक्षण एवं सतत प्रबंधन के प्रति सेवा भावना, प्रतिबद्धता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है.
सेवा भावना और जनभागीदारी पर जोर
कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार के मार्गदर्शन में तथा समर्पित टीम पीएस के सहयोग से आयोजित किया गया. इस दौरान जल संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया.
मौके पर डीवीसी के कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए