ePaper

कोडरमा के ताराटांड़ में दिखेगा पशुपतिनाथ मंदिर का प्रारूप

Updated at : 13 Oct 2023 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा के ताराटांड़ में दिखेगा पशुपतिनाथ मंदिर का प्रारूप

इसके बाद 16 वर्ष तक उन्होंने स्वयं पूजा की़ आदित्य आर्या के निधन के बाद उनके परिवार के लोगों ने आठ वर्षों तक दुर्गा पूजा का आयोजन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया

जिले भर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है़ शहर के ताराटांड़ में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष नेपाल में स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के प्रारूप में दुर्गा पूजा का पंडाल का निर्माण करा रही है़ समिति का यहां 45वां स्थापना दिवस है़ समिति के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया कि ताराटांड़ में वर्ष 1979 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है़ उस समय ताराटांड़ निवासी आदित्य प्रसाद आर्या ने वंश प्राप्ति के लिए माता से मन्नत मांगी थी़ मन्नत पूरी होने पर उन्होंने दुर्गा पूजा की शुरुआत की़ शुरुआती दौर में उनके द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर अपने मिल के बगल में एक भवन में छोटे स्तर पर प्रतिमा स्थापित कर माता दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू की गयी.

इसके बाद 16 वर्ष तक उन्होंने स्वयं पूजा की़ आदित्य आर्या के निधन के बाद उनके परिवार के लोगों ने आठ वर्षों तक दुर्गा पूजा का आयोजन किया. इसके बाद परिवार के लोगों ने मुहल्ले के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे लोगों ने स्वीकार करते हुए भव्य रूप से दुर्गा पूजा आयोजित करने की सहमति प्रदान की़ हालांकि, इस दौरान जगह की कमी होने पर आर्या परिवार से दुर्गा पूजा के लिए जगह की मांग की गयी. आर्या परिवार ने मिल के बगल की जमीन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, ताराटांड़ को ट्रांसफर कर दी़ इसके बाद समिति के लोग भवन बना कर प्रतिमा स्थापित सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन करने लगे़

पंडाल निर्माण में एक लाख 75 हजार की लागत :

समिति के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष सर्वसम्मति से नेपाल में स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है़ इसके लिए कोलकाता के कारीगरों का सहयोग लिया जा रहा है़ टेंट का काम गौरी गणपति टेंट हाउस द्वारा किया जा रहा है़ पूजा पंडाल के निर्माण पर एक लाख 75 हजार रुपये की लागत आ रही है़ प्रतिमा निर्माण का कार्य नवादा बस्ती के मूर्तिकार बद्री पंडित द्वारा किया जा रहा है़ लाइटिंग का काम विनोद लाइट एंड साउंड द्वारा किया जा रहा है़ यहां पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा के अलावा कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रकाश आर्या, सचिव विनय कुमार लोहानी, उपाध्यक्ष राजू साव, अनिल कुमार भदानी, चीकू सेठ, उप सचिव रणधीर कुमार कपसीमे, पंकज कुमार तर्वे, उप कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, मेला मंत्री उदय सिंह, राजेश कुमार भदानी, संरक्षक गणेश स्वर्णकार, राजय कुमार जवर्मा, ज्ञान प्रकाश आर्या, नवल किशोर प्रसाद, नंदकिशोर गुप्ता मुरली साव, ध्रुव देव झा, नवीन कुमार आर्या, राजेश कुमार, राजकुमार आर्या, विजय कुमार वर्मा, दशरथ वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु आर्या, मुरारी प्रसाद, सहदेव प्रसाद वर्मा, गोपाल प्रसाद, सुधाकर आर्या, अजीत सेठ, कुणाल काप्सीमे, आशीष काप्सीमे, चुन्नू आर्या, सत्य प्रकाश आर्या, मनीष आर्या, रंजीत सेठ, आनंद तर्वे, विनोद प्रसाद संजय कुमार तर्वे, मोहित कपसीमे व रवि वर्मा आदि लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola