ePaper

नगर बन गया है डोमचांच, पर सुविधाएं नदारद

Updated at : 11 Feb 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नगर बन गया है डोमचांच, पर सुविधाएं नदारद

नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के उम्मीदवार जनसंपर्क के बीच अपना होडिंग लगाने के लिए जगह की तलाश कर रहे है.

विज्ञापन

आंकड़ों में वार्ड की तस्वीर कुल मतदाता :1372 महिला मतदाता : 700 पुरुष मतदाता : 672 मतदान केंद्र : 01 ——————— वार्ड में टोला-मोहल्ला : भुईयां टोला, लठियोबर, जयनगर रोड, मंझलीटांड, गिरीडीह रोड ————————- ग्राउंड रिपोर्ट : वार्ड नंबर 12 ——————– रंजीत बनर्जी, डोमचांच : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के उम्मीदवार जनसंपर्क के बीच अपना होडिंग लगाने के लिए जगह की तलाश कर रहे है. वहीं प्रचार प्रसार पूरी तरह तेज है़ लोगों को लोक लुभावन प्रचार सुनने को मिल रहा है. इसी क्रम में प्रभात खबर की टीम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की जमीनी हकीकत जानने निकली है. टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 का जायजा लिया. इस दौरान लोगों ने कहा कि वर्ष 2018 में नगर पंचायत का गठन होने के बाद चुनाव हुए़ उस समय हम सभी ने सोचा था कि नगर बनने पर पंचायती राज व्यवस्था से अलग दिखेंगे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला़ लोगों को होल्डिंग टैक्स बोझ के रूप में मिला. कहने को तो हम सभी नगर के रहने वाले हो गए, पर सुविधाओं का विकास नहीं हुआ. नाली की स्थिति दयनीय है. अधिकतर जगहों पर नाली में अभी तक ढक्कन नहींं लगा है. लोगों ने बताया कि वार्ड में कई काम हुए हैं प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया है़ हालांकि, स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से वार्ड नंबर बारह का कुछ हिस्सा अंधकार में डूबा रहता है. लोगों के अनुसार नगर बनने के सात वर्ष बाद भी हर घर नल जल योजना के लाभ से वंचित हैं. वहीं बिजली की कटौती से भी परेशान हैं. लोगों का कहना है कि यहां रोजगार का कोई साधन नहीं है. नगर बना मगर सुविधाएं नदारद है. ———————- जनता को गुमराह कर वोट लिया जाता है. इस वार्ड में कई काम हुए हैं. पीसीसी व नाली का निर्माण हुआ है. मगर नल जल योजना फेल है. बढ़ते होल्डिंग टैक्स से नगरवासी परेशान हैं. इसको लेकर कोई समाधान निकलना चाहिए़ —————त्रिलोकी नाथ, समाजसेवी ——————— वार्ड नंबर 12 स्थित जयनगर रोड में नाली का निर्माण नहीं हुआ है, जहां नाली है उस पर अब तक ढक्कन ही नहीं लगा है. जिससे दुर्गंध आती है. डोमचांच नगर बना, लेकिन होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी हुई. यहां प्रति व्यक्ति आमदनी बहुत कम है़ ———-महेश सिंह ——————— हमारे इलाके में जो भी काम हुआ है वह अधूरा है. आवास व पेंशन योजनाओं का लाभ जरूर मिला है. लेकिन हमलोग बिजली कटौती से परेशान हैं़ अभी तक नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया. ———-परमेश्वर सिंह ———————— वार्ड नंबर12 में कोई खास काम नहीं हुआ है. इस वार्ड मे पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है़ लोग परेशानी का सामना करते रहते हैं नाली हमेशा जाम रहता है. नगर बनने से जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी नहीं मिली़ ———–श्यामदेव रजक ——————– वार्ड नंबर 12 स्थित भुइयां टोला में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है. हमलोग होल्डिंग टैक्स से परेशान हैं. हमलोगों की आमदनी बहुत कम है. ऊपर से भारी भरकम होल्डिंग टैक्स कैसे भरेंगे़ इसको लेकर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए़ ————–सरजू मंडल ——————————- निवर्तमान पार्षद का दावा हमने अपने कार्यकाल में वार्ड में कई विकास कार्य किये हैं 80 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया गया है, जबकि 400 लोगों को पैंशन योजना से जोड़ा गया, मंईयां सम्मान योजना से 700 महिलाओं को जोड़ा़ वहीं मंझलीटांड़ रोड से दीपक सिन्हा घर तक पीसीसी व नाली, बसंत बक्शी के घर से लेकर सत्यनारायण सिंह के घर तक नाली निर्माण, विजय सिंह के घर से राजेंद्र सिंह के घर तक पीसीसी, दीपक सिंह के घर से विजय के घर तक पीसीसी, रूबी देवी के घर से लेकर पिंटू सिंह के घर तक नाली और पीसीसी, बाबू लोहार घर से लेकर अर्जुन कोयरी के घर तक पीसीसी, जीतू रजक के घर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक नाली निर्माण, जयनगर रोड से लेकर बैंक तक पेबर ब्लॉक, टीवीएस शोरूम से लेकर रोहित मेहता के घर तक पीसीसी का निर्माण कार्य किया गया है़ इसके अलावा कई विकास कार्य किये गये हैं. ———-मुकेश रजक, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 12 ————————

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola