जर्जर पुल से रोज गुजर रहीं सैकड़ों गाड़ियां, स्कूली बसों में सफर कर रहे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

जर्जर पुल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर-मरकच्चो को जोड़ने वाला केशो पुल जर्जर हो चुका है। स्कूली बसों और वाहनों के आवागमन से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है, ग्रामीण मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जयनगर, कोडरमा : जयनगर और मरकच्चो प्रखंड को जोड़ने वाला केशो नदी पर बना पुल इन दिनों पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. पुल की बदहाल स्थिति के बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के साथ कई स्कूल बसों का परिचालन हो रहा है. ऐसे में पुल से गुजरने वाले लोगों के बीच कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से देखरेख और मरम्मत के अभाव में पुल लगातार कमजोर होता जा रहा है. पुल के कई हिस्सों की स्थिति खराब हो चुकी है. सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है. वहीं, लगातार बढ़ते यातायात से पुल की स्थिति और गंभीर होती जा रही है.

स्कूली बसों के आवागमन से बढ़ी चिंता

इस पुल से प्रतिदिन कई स्कूल बसें भी गुजरती हैं. सुबह और दोपहर के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को लेकर बसों का आवागमन होता है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते पुल की मरम्मत करानी चाहिए.

यह पुल जयनगर और मरकच्चो प्रखंड के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है. मुखिया संघ के अध्यक्ष गणपत यादव ने कहा कि केशो नदी का पुल दोनों प्रखंडों के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, जिसमें स्कूली बसें भी शामिल हैं. पुल की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है.

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को तत्काल पुल का निरीक्षण कर इसकी वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए. ग्रामीणों ने भी प्रशासन और संबंधित विभाग से केशो नदी पुल का शीघ्र जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola