कोडरमा में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग, निकाली गई जनजागरण यात्रा
ज्ञापन देने पहुंचे लोग. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग की गई।
कोडरमा: गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत रविवार को ध्वजाधारी धाम में गौ दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ध्वजाधारी धाम से उपायुक्त कार्यालय तक जनजागरण यात्रा निकाली गयी. यात्रा के समापन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के साथ 2.5 लाख हस्ताक्षरों का समर्थन-पत्र उप विकास आयुक्त को सौंपा गया.
ज्ञापन में केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कानून बनाने की मांग की गयी. जिला प्रभारी अतुल आनंद ने कहा कि गौ हमारी संस्कृति और सृष्टि का आधार है. ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने गौ सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.
वहीं बीएचपी गौ रक्षा प्रमुख अजय वर्मा ने राज्य सरकार से गइया सम्मान योजना लागू करने की मांग की. अभियान की सफलता में पंडित शिव शंकर एवं कुसुम साहू का विशेष योगदान रहा. जनजागरण यात्रा में सुधांशु यादव, विनीत सिंह, सूरज मेहता, नितेश मेहता, दीपक मेहता, अखिलेश यादव, सुधांशु पांडेय, अंशु पांडेय, राहुल यादव, हर्ष गुप्ता, अनिल, हिमांशु, आलोक सोनकर कई गौ-प्रेमी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए