महर्षि कर्दम की प्रतिमा लगाने की मांग, सांसद अन्नपूर्णा देवी को सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर गायक राकेश राजपूत और संजय शर्मा ने सांसद अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा.
कोडरमा. कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर गायक राकेश राजपूत एवं संजय शर्मा ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन के माध्यम से कोडरमा जंक्शन परिसर में महर्षि कर्दम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गयी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मांग से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा इस दिशा में आवश्यक पहल और सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधियों ने कहा कि महर्षि कर्दम भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. कोडरमा जंक्शन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय मंत्री की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन पर राकेश राजपूत एवं संजय शर्मा ने अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए