शौच के लिए गयी महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला के शरीर पर हैं चोट के निशान

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया़. मृतका की पहचान अग्नि देवी (पति स्व फौदारी राजवंशी) के रूप में हुई़ मृतका के परिजनों ने बताया कि अग्नि देवी बुधवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी. काफी देर बाद भी नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन की गयी, जिसके बाद महिला का शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित धनरंजय नदी के किनारे से बरामद किया गया़ महिला के शरीर में चोट के निशान पाये गये है़ं घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पायेगी़

घाटी के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद

डोमचांच. ढाब-सतगावां मुख्य मार्ग स्थित अन्नपूर्णा घाटी के समीप एक अज्ञात युवक का शव ढाब पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में ढाब थाना प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया, फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola