पीवीएसएस डीएवी के खिलाड़ियों का जलवा, 374 पदकों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
डीएवी कोडरमा के खिलाड़ियों ने जीते 374 पदक | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जोनल और क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 374 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
झुमरीतिलैया, कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स 2026 की जोनल व क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 374 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. खिलाड़ियों ने 235 स्वर्ण, 93 रजत और 46 कांस्य पदक अपने नाम किये.
खिलाड़ियों ने क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, योग, शतरंज, ताइक्वांडो, स्केटिंग, वेट लिफ्टिंग, वुशू, रोलर स्केटिंग, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
क्लस्टर स्तर पर 276 और जोनल में 98 पदक
क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 191 स्वर्ण, 77 रजत और आठ कांस्य समेत कुल 276 पदक जीते. वहीं, जोनल स्तर पर 44 स्वर्ण, 16 रजत और 38 कांस्य समेत कुल 98 पदक हासिल किये.
प्रात:कालीन सभा में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह सफलता परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे.
प्राचार्य ने खेल शिक्षकों उज्ज्वल घोष और अनिल कुमार के प्रयासों तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और अनुशासन का विकास करते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए