भारत विकास परिषद की बैठक में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कराने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्र सेवा और आगामी समूह गान प्रतियोगिता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

कोडरमा: भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया कोडरमा की बैठक सोमवार को हुई. बैठक की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया. अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की, जबकि संचालन सचिव विमल पच्चीसिया ने किया.

विज्ञापन

अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना है. भारत विकास परिषद निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है.

बैठक में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता को इस वर्ष सितंबर में ही बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता को लेकर सदस्यों को विभिन्न विद्यालयों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गयी, ताकि जल्द प्रतियोगिता की तिथि घोषित की जा सके. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल के चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, कार्यक्रम संयोजक एमआर भार्गव, संजय अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला व अजय अग्रवाल को दी गयी.

बैठक में परिषद के इस वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर संयोजक जयंती सेठ, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रो कैलाश राणा, नारायण सिंह, संस्कार प्रमुख डीएसपी एमआर भार्गव, संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल कुमार गुतुल, कोषाध्यक्ष छोटे लाल पांडे, मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार बेलू, वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, अभय चरण पहाड़ी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola