कोडरमा में किया गया मेडिकल करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन विद्यार्थियों को दी गयी कई आवश्यक जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में मेडिकल करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को नीट और स्वास्थ्य क्षेत्र के करियर विकल्पों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में कक्षा 11 एवं 12 (जीवविज्ञान) के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में एसएनएमएमसीएच धनबाद की एमबीबीएस छात्रा एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रिया कुमारी ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने नीट की तैयारी, प्रवेश प्रक्रिया, ऑल इंडिया और स्टेट कोटा काउंसलिंग, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की. प्रिया कुमारी ने विद्यार्थियों को एनसीईआरटी आधारित पढ़ाई, नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और करियर योजना के महत्व से अवगत कराया.

प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का उन्होंने सरल और प्रेरक ढंग से समाधान किया. विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में शिक्षक वीके सिंह, वसीम, आलोक आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola