मरचोई मोड़ पर केबल बॉक्स में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
सतगावां के मरचोई मोड़ पर बिजली के केबल बॉक्स में अचानक आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय निवासी बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज़ हैं और तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
सतगावां. प्रखंड क्षेत्र के बासोडीह बाजार स्थित मरचोई मोड़ के पास बुधवार को बिजली के केबल बॉक्स में अचानक आग लग गई. 440 वोल्ट केबल लाइन बॉक्स से अचानक आग की लपटें उठते देख बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया़ स्थानीय लोगों का कहना है कि मरचोई मोड़ एक बेहद व्यस्त स्थल है जहां प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आकर दर्जनों लोग सब्जियां बेचते हैं और कई प्रकार के ठेले दुकानें सजाते हैं. यहां हमेशा सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रहती है़.
ऐसे में बार बार हो रहे बिजली हादसों से लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस जगह पर हादसों का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में इसी स्थान पर जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की अकाल मौत हो चुकी है़ कुछ दिनों पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण हुए अग्निकांड में एक दुकान जलकर खाक हो गई थी जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ था़.
आक्रोशित स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब भी कोई घटना घटती है बिजली विभाग के कर्मी केवल जैसे तैसे काम चलाकर खानापूर्ति कर चले जाते हैं. विभाग की इस अनदेखी और स्थायी समाधान न निकाले जाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है़ ग्रामीणों ने विभाग के वरीय अधिकारियों से मांग की है कि मरचोई मोड़ पर जर्जर तारों व केबल बॉक्सों की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए