कोडरमा : डोमचांच प्रखंड के हरैया नदी पर बनेगा पुल, लंबे समय से चल रही थी मांग

Updated:
विज्ञापन

डोमचांच प्रखंड की ढोढाकोला पंचायत के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की पहल पर पंचायत के हरैया नदी पर पुल बनाने को लेकर प्रयास शुरू हो गया है.

विज्ञापन

डोमचांच प्रखंड की ढोढाकोला पंचायत के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की पहल पर पंचायत के हरैया नदी पर पुल बनाने को लेकर प्रयास शुरू हो गया है. विधायक की पहल और अनुशंसा से उक्त नदी पर पुल निर्माण को लेकर निविदा प्रक्रियाधीन है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे ढोढाकोला के ग्रामीणों में हर्ष है. ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक के प्रति आभार जताया है. आभार जताने वालों में सीता देवी, रामदेव पासवान, अर्जुन लाल, महेंद्र सिंह, सुबोध विश्वकर्मा, राजकिशोर सिंह, रामु सिंह, सिद्धांत कुमार आदि शामिल हैं.

बताते चलें कि पुल के अभाव में ग्रामीणों को नदी पार कर ढोढाकोला बाजार जाना पड़ता था. बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती थी. इस पुल का निर्माण होने से ढोढाकोला पंचायत के दर्जनों गांवों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola