बोकारो का दमदार खेल, खूंटी को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
मैच खेलते खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो प्रखंड में आयोजित नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता में बोकारो ने खूंटी को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. टूर्नामेंट का अगला रोमांचक मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा.
मरकच्चो. प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नयीटांड़ मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबाॅल प्रतियोगिता का दूसरा मैच बोकारो बनाम खूंटी के बीच खेल गया. उक्त मुकाबले में बोकारो की टीम ने खूंटी को 4 -1 से हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया.
मैच में निर्णायक की भूमिका नंदलाल रजवार, तफज्जुल अंसारी, पंकज टुडू ने निभायी. प्रतियोगिता का अगला मैच 27 सितंबर को कोडरमा बनाम रामगढ़ के बीच खेला जायेगा.
मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, सुनील यादव, कमेटी के अध्यक्ष मनिंद्र राम, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, एम चंद्रा, नारायण दास, दीपक राम, कृष्णदेव यादव, रामकृपाल सिंह, राजेश सिंह, सीताराम रजक, रामप्रसाद साव आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए