खदान में डूबी महिला का तीन दिन बाद मिला शव
एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव
: एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव डोमचांच. काराखुट स्थित एक बंद पड़ी खदान में डूबी महिला संगीता देवी का शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को खदान से निकाला गया. एनडीआरएफ की टीम ने लगभग 72 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला. एनडीआरएफ टीम के पदाधिकारी सूरज कुमार व कवि रंजन शर्मा ने बताया कि टीम के 30 सदस्यों टीम की कड़ी मेहनत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया. खदान का जलस्तर कम करने के लिए कई कंप्रेशर मशीन लगायी गयी थी. खदान का जलस्तर कम हुआ, तब खोजबीन के दौरान महिला का शव पानी के ऊपर आ गया और उसे बाहर निकाल लिया गया. शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना स्थल पर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी मौजूद थे. खदान के आस पास ग्रामीणों की काफी भीड़ थी. इधर, शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना स्थल पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, मुखिया अनिता देवी भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि काराखुट कस्तूरबा स्कूल के पीछे बंद पड़ी पत्थर खदान में गत शनिवार को कपड़ा धोने के क्रम में एक महिला डूब गयी. महिला की पहचान काराखुट निवासी संगीता देवी (पति विजय सिंह) के रूप में की गयी. महिला की बेटी ज्योति कुमारी ने बताया कि जब हम अपनी मां को खोजने के लिए खदान के पास पहुंचे, तो वहां नहीं मिली, सिर्फ कपड़ा रखा हुआ था. मां का मोबाइल वहीं रखा हुआ था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए