बैंकर्स समिति की बैठक, योजनाओं के लंबित आवेदनों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में एलडीएम, बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर में बीडीओ की अध्यक्षता में बैंकर समिति की बैठक हुई, जिसमें सरकारी योजनाओं और ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

जयनगर: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक विमलकांत झा मौजूद थे.

विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, मुद्रा ऋण, केसीसी व आरसेटी योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी.

श्री झा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 28 जुलाई से 27 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को अपने-अपने स्तर से कम से कम पांच-पांच नए आवेदन प्राप्त करने तथा कम से कम एक आवेदन स्वीकृत करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि जिन बैंकों में आवेदन लंबित हैं, उन्हें 15 अगस्त तक सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करना है. इसके अलावा केसीसी आवेदनों का भी 15 अगस्त तक निष्पादन करना है.

मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए.

मौके पर प्रखंड उद्यमी समन्वयक मनोज कुमार ने बैंक कर्मियों से कहा कि ये आवश्यक योजनाएं हैं, इन पर विशेष ध्यान दिया जाए.

बैठक में डीडीएम नाबार्ड, बीटीएम प्रमोद कुमार, एटीएम अमित कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola