झुमरीतिलैया में BJP की मासिक बैठक, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में भाजपा की मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. भारतीय जनता पार्टी झुमरीतिलैया नगर मंडल उत्तरी की मासिक बैठक शुक्रवार को सांसद कार्यालय में मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बढ़ती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह और जिला महामंत्री नरेंद्र पाल ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव रखे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की.

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री पप्पू भदानी ने किया. मौके पर साकेत सिंह, सचिन कपसीमे, अर्जुन सिंह, लक्ष्मी वर्णवाल, अविनाश चंद्रवंशी, अंकित गुप्ता, रीता लोहानी, राहुल कपसीमें, सुशील कुमार सिंह, अरविंद कुमार वर्णवाल, ध्रुव कुमार, अक्षय वर्णवाल, महादेव दास, चंद्रशेखर जोशी, ऋषभ सुरोलिया, परमेश्वर विश्वकर्मा, सविता देवी, अशोक कुमार वर्मा और सौरभ कुमार सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola