एक वर्ष से लापता बिरहोर बालक को परिजनों से मिलाया

Updated:
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति तथा बाल संरक्षण कोडरमा के प्रयास से एक वर्ष से अपने घर से लापता बिरहोर बालक अपने घर पहुंचा.

विज्ञापन

जयनगर. बाल कल्याण समिति तथा बाल संरक्षण कोडरमा के प्रयास से एक वर्ष से अपने घर से लापता बिरहोर बालक अपने घर पहुंचा. उल्लेखनीय है कि प्रखंड के गडियाई बिरहोर टोला का एक बालक लगभग एक वर्ष पूर्व अपने परिवार से बिछड़ कर सहरसा बिहार चला गया था. जानकारी मिलने के बाद समिति व बाल संरक्षण की टीम उसके वापसी के प्रयास में लग गयी. बच्चे को वापस लाकर बाल गृह हजारीबाग भेजा गया. बालक को बरामद करने में स्थानीय पुलिस की भी भूमिका रही. इसके उपरांत बच्चे का सत्यापन किया गया. स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद के सहयोग से बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने बच्चा को उसके परिजनों को सौंप दिया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य कविता कुमारी, युवा समाजसेवी उमेश यादव, वार्ड सदस्य अरुण यादव, विनोद यादव, रीता देवी, रंजीत बिरहोर, बाबूलाल बिरहोर, कर्मी देवी, सोमर बिरहोर, कार्तिक बिरहोर, रामबालक यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola