कोडरमा में ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत; परिवार का इकलौता कमाने वाला था

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर नीरू पहाड़ी के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

डोमचांच से रणजीत बनर्जी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित नीरू पहाड़ी के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी. घटना नो-इंट्री खुलने के बाद की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, नो-इंट्री खुलने के बाद एक ट्रक मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रक की चपेट में अपाची मोटरसाइकिल सवार युवक आ गया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा सड़क पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान प्रीतम पटेल (40) तिलैया निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है वह राजधनवार गया था, लौटने के क्रम में यह घटना घटी. परिवार का एकलौता कमाने वाला था प्रीतम. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार में मातम का माहौल है. आसपास के लोग मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश में लगे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola