अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक युवक अविनाश पांडेय | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में रांची-पटना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित शिवम पेट्रोल पंप के समीप बीते देर रात्रि को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. मृतक की पहचान बेंगाबाद गिरिडीह निवासी 25 वर्षीय अविनाश पांडेय के रूप में हुई जबकि घायलों में सरिया गिरिडीह निवासी मनोज कुमार पांडेय और शुभम पांडेय के नाम शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक अविनाश पांडेय अपने दो मित्रों मनोज और शुभम के साथ बाइक से कोडरमा पूजा करने आया था, देर रात को घर लौटने के क्रम में शिवम पेट्रोल पंप स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहा था, इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये.

कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे गश्ती पुलिस की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया ,जहां चिकित्सकों ने अविनाश पांडेय को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola