कोडरमा में ढिबरा चुनने गयी नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पर मामला दर्ज
नवलशाही थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती डगरनवां में ढिबरा चुनने गयी 13 वर्षीया एक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना को लेकर नाबालिग के पिता ने नवलशाही थाना में आवेदन दिया है
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती डगरनवां में ढिबरा चुनने गयी 13 वर्षीया एक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना को लेकर नाबालिग के पिता ने नवलशाही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने सीमावर्ती गिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवारी भल्वाही निवासी शिवन बास्के (45 वर्ष) को आरोपी बनाया है.
आपके शहर में
आवेदन में कहा गया है कि गत 23 दिसंबर को उनकी 13 वर्षीया पुत्री अपनी एक सहेली के साथ ढिबरा चुनने गयी थी. इसी क्रम में शिवन बास्के दुष्कर्म की नीयत से उनकी बेटी को जबरन उठा कर जंगल की ओर ले गया और एक गड्ढे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. उनकी पुत्री द्वारा शोर करने पर आसपास ढिबरा चुन रहे लोग वहां आ गये, तब उक्त युवक वहां से भागने में सफल रहा.
पुत्री ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां व गांव के अन्य लोगों को दी, लेकिन इसी दौरान गांव के ही नंदकिशोर मुर्मू व सुरेश मुर्मू द्वारा मामले को दबाने को लेकर उनकी पत्नी पर दबाव बनाये जाने लगा. उक्त लोगों ने कहा कि अगर मामला को आगे बढ़ाया, तो गांव में रहना जुल्म हो जायेगा.
इस धमकी के बाद उनकी पत्नी और वो चुप हो गये, लेकिन धीरे-धीरे घटना की जानकारी पूरे गांव व समाज में फैल गयी. फिर समाज के लोगों ने उनकी बेटी से पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी ली. इन लोगों ने ढाढ़स बंधाया तथा हिम्मत दी कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है आरोपी पर कार्रवाई हो, पूरा समाज साथ है. इसके बाद वे आज आवेदन लेकर थाना पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए