मुखिया पर कार्रवाई की बात संविधान के खिलाफ : संघ

Updated:
विज्ञापन

पंचायत जनप्रतिनिधि संघ की बैठक

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. साहू धर्मशाला में पंचायत जनप्रतिनिधि संघ की बैठक बुलायी गयी, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने की. बैठक में पीएम आवास योजना की सूची से जरूरतमंद लोगों के नाम हटाये जाने पर चिंता जतायी गयी. निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से मिलकर सूची में नाम जोड़ने की मांग करेगा. कहा गया कि कुछ मुखिया पर कार्रवाई की चर्चा संविधान की भावना के खिलाफ है, क्योंकि चुने हुए प्रतिनिधियों को हटाने का अधिकार अधिकारियों को नहीं है. संघ ने पंचायती राज निदेशक व सचिव से मिलकर वित्त आयोग की बकाया राशि पर वार्ता करने का निर्णय लिया. साथ ही मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से जुड़े लंबित आवेदनों की स्वीकृति के लिए आंदोलन करने की बात कही गयी. संचालन मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्यामदेव यादव ने किया. मौके पर निर्मला देवी, कन्हाय यादव, वेदू साहू, शंकर पासवान, बीरेंद्र यादव, अनिता देवी, उमा देवी, सत्यनारायण यादव, संजय दास, राजेंद्र यादव, बसंत साव, संजय सिंह, गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola