राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है अभाविप : प्रदीप

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

विज्ञापन

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पाल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी एवं प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने संयुक्त रूप से किया. प्रदीप शेखावत ने कहा कि भारत केवल भौगोलिक ईकाई नहीं, बल्कि विविध संस्कृतियों और जीवन मूल्यों का पवित्र तीर्थ है. उन्होंने कहा कि अभाविप का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण है. मौके पर डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और नेतृत्व क्षमता से प्रशिक्षित करना है. कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola