मौलिक अधिकारों पर नाटक का मंचन किया

Updated:
विज्ञापन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया़

विज्ञापन

26कोडपी1कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी़ प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया़ जिसमें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को आकार देने में भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया़ कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने छात्रों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना सुनाकर की़ उन्होंने बताया कि जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मौलिक आदर्शों को मजबूत किया गया़ वहीं विद्यालय के न्यूटन हाउस के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन कुमार, सीरत सलूजा, साक्षी कुमारी, जसकरण सिंह, रबजोत सिंह, सौम्यादित्य सरकार, वेदांत, अथर्व संघई, अभिलाषा, अनुज, प्रणय सामंता, अभय, अरहान, सुधांशु के द्वारा मौलिक अधिकारों पर प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया़ जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी में इन अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला़ छात्रों ने ऐतिहासिक महत्व और संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता पर भाषण दिया़ समारोह में विद्यालय के छात्र अभिषेक जैन, सक्षम सिंह, आरव केशरी, अमन, चारवी कुमारी, आद्या कुमारी, रितिका कुमारी, आंचल कुमारी, आस्था आर्या, हर्ष बजाज, अंजलि कुमारी, इशिका सोनी, अविजोत सिंह ने संविधान दिवस को समर्पित एक विशेष गीत प्रस्तुत किया़ प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में संविधान के सिद्धांतों को समझने और उन्हें बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया़ उन्होंने छात्रों को संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola