15 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगों का अनशन शुरू

Updated at : 21 Feb 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
15 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगों का अनशन शुरू

कोडरमा बाजार. दिव्यांग संघर्ष संघ के बैनर तले जिले के दिव्यांगों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया. अनशन कर रहे कई दिव्यांगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में सभी दिव्यांगों को […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार. दिव्यांग संघर्ष संघ के बैनर तले जिले के दिव्यांगों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया. अनशन कर रहे कई दिव्यांगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में सभी दिव्यांगों को राशन कार्ड एवं मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाये, दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाये, दिव्यांगों को शीघ्र उपकरण दिया जाये, जिले में हो रहे चतुर्थवर्गीय बहाली में योग्यता के आधार पर दिव्यांगों को सीधी नियुक्ति की जाये, सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था जिला स्तर पर की जाये, बीपीएल सूची में जोड़ने, पेंशन की राशि 600 से बढ़ा कर 1800 करने समेत 15 मांगे शामिल हैं. मौके पर अर्जुन कुमार रजक, योगेंद्र कुमार पंडित, अजय कुमार पंडित, ओम प्रकाश राम, कन्हैया राणा, सुबोध यादव, अजय यादव, सुबोध पांडेय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola