रघुवर सरकार कॉरपोरेट घरानों की मददगार: महादेव
Updated at : 15 Feb 2017 11:27 PM (IST)
विज्ञापन

भाकपा ने निकाला जुलूस, नप कार्यालय का किया घेराव झुमरीतिलैया : होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी व नगर पर्षद में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय का घेराव किया. इससे पूर्व पानी टंकी रोड से पुरुषोतम यादव व अर्जुन यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जो शहर का […]
विज्ञापन
भाकपा ने निकाला जुलूस, नप कार्यालय का किया घेराव
झुमरीतिलैया : होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी व नगर पर्षद में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय का घेराव किया. इससे पूर्व पानी टंकी रोड से पुरुषोतम यादव व अर्जुन यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जो शहर का भ्रमण करते हुए नगर पर्षद कार्यालय पहुंच कर घेराव में तब्दील हो गया. अध्यक्षता धानेश्वर शर्मा ने की. मौके पर जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि रघुवर सरकार काॅरपोरेट घरानों की मददगार है. 16 व 17 फरवरी को रांची में होनेवाली उद्योगपतियों की बैठक से झारखंड का विकास नहीं होगा. इससे भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री व उद्योगपतियों का विकास होगा.
कहा कि सरकार छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम तथा संथाल परगना कास्तकारी अधिनियम में संशोधन कर पूंजीपतियों को मदद कर रही है. पुरुषोतम यादव ने कहा कि होल्डिंग टैक्स बढ़ा कर गरीबों को और गरीब बनाने का प्रयास कर रही है. अर्जुन यादव व प्रकाश रजक ने कहा कि शहर के रिक्शा चालकों के लिए ना तो रैन बसेरा है, ना ही रिक्शा पडाव, फिर भी इनसे टैक्स वसूला जा रहा है. सभा को चंदवारा अंचल मंत्री रमेश यादव, काली सिंह, प्रसादी यादव, सकिंदर यादव, पंचम महतो, कैलाश रजक ने भी संबोधित किया. धरना के बाद कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर प्रबंधक शशि कुमार को आठ सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा गया. 16 फरवरी को मांगों पर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ वार्ता होगी. मौके पर कुलेश्वर पंडित, बलवा देवी, मनोज दास, राजेश सिंह, उदय भारती, बसमतिया देवी, महेंद्र प्रसाद, प्रदीप रजक, दिनेश यादव, धनपत यादव मौजूद थे.
भाकपा की मुख्य मांगें: होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी को वापस लिया जाये, सभी वार्डों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाये, रिक्शा चालकों के लिए रिक्शा स्टैंड व रैन बसेरा का निर्माण कराया जाये व उन्हें परिचय पत्र दिया जाये, पीएम आवास योजना में अंचल द्वारा निर्गत रसीद की अनिवार्यता समाप्त की जाये, सभी वार्डों में पाइप लाइन की व्यवस्था की जाये तथा सड़क व नाली का निर्माण करायी जाये, सभी वार्डों में जिन गरीबों का राशन कार्ड नहीं मिला है, उन्हें अविलंब राशन कार्ड दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




