पार्षद ने रद्दी के भाव में बेचे निबंधन प्रपत्र
Updated at : 04 Feb 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद क्षेत्र के अड्डी बंगला रोड में शुक्रवार को लोगों ने एक ठेला देखा. ठेला पर रद्दी के रूप में श्रम विभाग की योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रपत्र ढोया जा रहा था. लोगों में जब ठेले वाला से पूछा, तो उसने बताया कि वार्ड नंबर चार के पार्षद नीलम पासवान ने रद्दी […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद क्षेत्र के अड्डी बंगला रोड में शुक्रवार को लोगों ने एक ठेला देखा. ठेला पर रद्दी के रूप में श्रम विभाग की योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रपत्र ढोया जा रहा था. लोगों में जब ठेले वाला से पूछा, तो उसने बताया कि वार्ड नंबर चार के पार्षद नीलम पासवान ने रद्दी के भाव में यह कागजात बेचे है.
ठेले वाले ने बताया कि उसने सात रुपये किलो की दर से असंगठित श्रमिकों के निबंधन प्रपत्र समेत अन्य कागजों को खरीदा है. लोगों ने इसकी जानकारी सिटी मैनेजर को दी. इस संबंध में लोगों ने उपायुक्त कोडरमा को आवेदन देकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन में गणेश दास, अजीत कुमार, संजय कुमार, मनोज दास, शंभु तुरिया, विनोद यादव, दिलीप दास, प्रकाश तुरिया, राजेंद्र कुमार दास, शंकर दास, विनोद तुरिया, सिकंदर तुरिया, राजेश तुरिया, भातु दास, सुरेश दास, विकास कुमार, दीपक राणा, कैलाश दास समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




