ग्रिजली में रोजगार मेला पांच को

Updated at : 03 Feb 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली में रोजगार मेला पांच को

विभिन्न जिलों के स्कूल होंगे शामिल, युवाओं को मिलेगी नौकरी कोडरमा : ग्रिजली काॅलेज आॅफ एजुकेशन में पांच फरवरी (रविवार) को शिक्षक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. रोजगार मेला के उदघाटन कर्त्ता व मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ गुरदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि डीडीसी आदित्य कुमार आनंद होंगे. […]

विज्ञापन

विभिन्न जिलों के स्कूल होंगे शामिल, युवाओं को मिलेगी नौकरी

कोडरमा : ग्रिजली काॅलेज आॅफ एजुकेशन में पांच फरवरी (रविवार) को शिक्षक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. रोजगार मेला के उदघाटन कर्त्ता व मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ गुरदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि डीडीसी आदित्य कुमार आनंद होंगे. मेले की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

यह जानकारी गुरुवार को काॅलेज की प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि काॅलेज यह आयोजन पिछले कई वर्षों से होते आ रहा है. वर्ष 2012 से लेकर अब तक सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला है. बताया कि मेला का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवकों व युवतियों को रोजगार देना और विद्यालयों को कर्त्तव्य निष्ठ शिक्षक प्रदान कर स्कूल को सुचारु रूप से संचालन करने में सहायता प्रदान करना है.

प्राचार्या के अनुसार मेला में विभिन्न विद्यालयों के साक्षात्कार बोर्ड के लिए अलग-अलग कमरा आवंटित किये जायेंगे. स्नातक पास व अपियरिंग युवक/युवती विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भाग ले सकेंगे. रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता व अनुभव इत्यादि प्रमाण पत्र की छाया प्रति व दो फोटोग्राफ के साथ मेले में भाग ले सकते हैं. एक से अधिक विद्यालयों में नियुक्ति के अलग-अलग फार्म भरना होगा. मेला में छात्र प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज 150 रुपये है.

मेले में भाग लेने वाले विद्यालय

प्राचार्या ने बताया कि रोजगार मेले में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो, विक्रमशिला विद्यापीठ चाराडीह, बचपन ए प्ले स्कूल झुमरीतिलैया, यूनिक कोचिंग सेंटर तिलैया डैम, होली क्रॉस स्कूल रामगढ़, नालंदा हेरिटेज स्कूल, नालंदा (बिहार), एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल परसाबाद, जीवनदीप एकेडमी तिलैया डैम, शारदम्बा शिशु विद्या मंदिर, एमएम इंडियन पब्लिक स्कूल, ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गया, इकरा पब्लिक स्कूल मदीनानगर असनाबाद, एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल चाराडीह आदि शामिल हैं.

इसमें विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्कूल सुपरिटेंडेंट, पीजीटी इंग्लिश, हिंदी, कॉमर्स, मैथेमेटिक्स, केमेस्ट्री, फिजिक्स, बाइलोजी, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, नागरिक, भूगोल, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत, ड्राइंग, एसपी डब्ल्यूए, पीटी, पीआरटी और एनटीटी पद पर चयन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola