सम्मान समारोह में आकाश और मोहित हुए सम्मानित

Updated at : 31 Jan 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मान समारोह में आकाश और मोहित हुए सम्मानित

कोडरमा : झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर 25 स्थित इंद्रपुरी मोहल्ला में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार झा, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में […]

विज्ञापन
कोडरमा : झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर 25 स्थित इंद्रपुरी मोहल्ला में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार झा, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल लानेवाले आकाश कुमार व जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले मोहित कुमार को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से इन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. मौके पर पार्षद किरण देवी, घनश्याम तुरी, बसंत सिंह, अरुण चंद्रवंशी, शैलेश कुमार शोलू, रंजीत कुमार, अजीत कुमार छोटू, पप्पू विश्वकर्मा, पप्पू, ऋषि, अशोक कुमार, उमेश कुमार, मनोज कुमार, दीपक यादव, सपन मौजूद थे. संचालन रंजीत कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola