झामुमो प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

सतगावां. झामुमो प्रत्याशी रवींद्र शांडिल्य ने गुरुवार को प्रखंड के माधोपुर, सेलारी, सरबहना, बासोडीह बाजार, शिवपुर, रायडीह, खुट्टा, कलीडीह, नासरगंज, मरचोई आदि गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. श्री शांडिल्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश का पिछले एक वर्ष में काफी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं जनता की […]
सतगावां. झामुमो प्रत्याशी रवींद्र शांडिल्य ने गुरुवार को प्रखंड के माधोपुर, सेलारी, सरबहना, बासोडीह बाजार, शिवपुर, रायडीह, खुट्टा, कलीडीह, नासरगंज, मरचोई आदि गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. श्री शांडिल्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश का पिछले एक वर्ष में काफी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं और रहूंगा. इसी का सम्मान पार्टी ने करते हुए मुझे टिकट दिया है. उन्होंने लोगों से समर्थन देने की अपील की. इस मौके पर जिला प्रवक्ता संजय पांडेय, मो जहांगीर, मोहन मिस्त्री, विकास राणा, ब्रजेश पांडेय, भोला पांडेय, निरंजन सिंह, मंटू शांडिल्य, संजय कुमार, सुधाकर सिन्हा, चुनचुन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




