माले की पंचायत कमेटी का गठन

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
माले की पंचायत कमेटी का गठन

जयनगर. माले बेको पंचायत कमेटी की बैठक ग्राम टुडमी में असगर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. जिप सदस्य बासुदेव यादव ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र पर 10 वर्ष से भाजपा का कब्जा है. कोडरमा के सांसद भी भाजपा के हैं, मगर इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है. जनता इन बातों से त्रस्त […]

विज्ञापन

जयनगर. माले बेको पंचायत कमेटी की बैठक ग्राम टुडमी में असगर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. जिप सदस्य बासुदेव यादव ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र पर 10 वर्ष से भाजपा का कब्जा है. कोडरमा के सांसद भी भाजपा के हैं, मगर इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है. जनता इन बातों से त्रस्त है और इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी. वहीं पर्यवेक्षक प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने कहा कि माले इस क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. इस बार इस विधानसभा में लाल लहर को लहराना है. मौके पर नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसके सचिव महेश यादव बनाये गये. बैठक को इब्राहिम अंसारी, बहादुर यादव, देवनारायण यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर खुर्शीद अंसारी, रामप्रसाद यादव, जावेद अंसारी, दिलीप पासवान, तौकिर अंसारी, सरफराज अंसारी, विनोद दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola