युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया

कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जेजे कॉलेज के अलावा रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्रतिभागी शामिल हुए. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील राय ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. वहीं बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अशोक […]
कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जेजे कॉलेज के अलावा रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्रतिभागी शामिल हुए. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील राय ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. वहीं बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अशोक अभिषेक ने छात्रों को जागरूक करने को कहा. डॉ जेपी सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से चुनाव आयोग युवाओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही उनका सुझाव जानना चाहती है. प्रतियोगिता में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्रो जेबी सिंह व प्रो आरके गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. मौके पर जेजे कॉलेज के कैंपस एंबेसडर आलोक कुमार तथा यादव कॉलेज कैंपस एंबेसडर ललन कुमार यादव, जेजे कॉलेज से अलका वर्मा, विक्रम कुमार रजक, राखी कुमारी, विनोद राम, अनुपम रानी, खूब लाल साव, बहादुर साव, अनुज कुमार, यादव कॉलेज के सूर्य नारायण सिंह यादव, मृत्युंजय सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




