विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के निर्देशानुसार कानूनी सहायता केंद्र इंदरवा की ओर से कोडरमा प्रखंड के लोकाई में बुधवार को युवा विकास क्लब लोकाई में लघु विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर को संबोधित करते हुए पारा लीगल कार्यकर्ता दिवाकर झा ने बताया कि युवा देश के भविष्य होते हैं. इन्हें हमेशा नशा […]
कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के निर्देशानुसार कानूनी सहायता केंद्र इंदरवा की ओर से कोडरमा प्रखंड के लोकाई में बुधवार को युवा विकास क्लब लोकाई में लघु विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर को संबोधित करते हुए पारा लीगल कार्यकर्ता दिवाकर झा ने बताया कि युवा देश के भविष्य होते हैं. इन्हें हमेशा नशा और बुराइयों से बचना चाहिए. अपने अधिकार के प्रति जागरूक व सजग रहना चाहिए. उन्होंने बाल श्रम अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि बाल श्रम दंडनीय अपराध है और समाज के लिए कलंक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर यादव ने की व धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर ने किया. मौके पर रतन कुमार, रामचंद्र कुमार, अमित कुमार, नीतू कुमारी, मंजू देवी, द्रौपदी देवी, महादेव यादव, एनामुल हक, गायत्री देवी, गोपाल साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




