कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण पूछा गया

कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल के भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य की जांच के लिए गठित टीम को जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में डीसी रमेश घोलप ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण से स्पष्टीकरण पूछा है. जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने […]
कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल के भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य की जांच के लिए गठित टीम को जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में डीसी रमेश घोलप ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण से स्पष्टीकरण पूछा है. जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने के बाद डीसी के निर्देश पर डीडीसी आलोक त्रिवेदी ने जांच टीम का गठन करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.
साथ ही उक्त मामले की जांच के लिए निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे द्वारा पूर्व में कई बार जांच हेतु निर्धारित तिथि को कार्यपालक अभियंता को बुलाया गया था, बावजूद कार्यपालक अभियंता मामले की जांच के प्रति उदासीन रवैया अपनाते हुए अनुपस्थित रहे. पूरे मामले की जानकारी मिलते ही डीसी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण पूछते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




