मरकच्चो व डोमचांच के पिकनिक स्पॉटों पर भीड़
मरकच्चो/डोमचांच : नयी उम्मीदों व नये सपनों को मन में संजोकर मरकच्चो व डोमचांच प्रखंड के लोगों ने नववर्ष का स्वागत उत्साहपूर्वक किया. मरकच्चो के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बेरहवा जंगल स्थित करमाधाम, कानीकेंद जंगल स्थित मां चंचालनी धाम, मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही. इसके पूर्व 31 दिसंबर […]
मरकच्चो/डोमचांच : नयी उम्मीदों व नये सपनों को मन में संजोकर मरकच्चो व डोमचांच प्रखंड के लोगों ने नववर्ष का स्वागत उत्साहपूर्वक किया. मरकच्चो के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बेरहवा जंगल स्थित करमाधाम, कानीकेंद जंगल स्थित मां चंचालनी धाम, मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही. इसके पूर्व 31 दिसंबर 2019 मध्य रात्रि ने जैसे ही 12 बजाया वैसे ही युवकों ने आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया.
आपके शहर में
नववर्ष के पहले दिन सुबह होते ही लोग पिकनिक स्पॉटों की ओर निकल पड़े. करमाधाम, मां चंचालनी धाम, उत्तरवाहिनी बराकर नदी की तलहट्टी, पंचखेरो जलाशय, काली पहाड़ी आदि स्थलों पर पिकनिक का आनंद उठाया. दूसरे जिले के लोग भी पंचखेरो जलाशय में पिकनिक मनाने पहुंचे.
इधर, डोमचांच के लोगों ने नववर्ष का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया. परतांगो, फुटलहिया, बेलाटांड़ आदि पिकनिक स्पॉटों पर युवक डीजे की धुन पर थरकते देखे गये. यहां पर मटन-चिकन की खूब बिक्री हुई. डोमचांच में एक जनवरी को मीट 600 रुपये, चिकन 150 रुपये व ताजा मछली 250 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी. मीट, मछली व चिकन की दुकान में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए