रेलवे कॉलोनी में फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पानी टंकी के पास से पुलिस ने बुधवार को फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल तिलैया पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार दोपहर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पानी टंकी के पास से पुलिस ने बुधवार को फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल तिलैया पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे कॉलोनी के कई बच्चे रेलवे स्कूल परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल के दौरान बच्चों की नजर परिसर से सटे पेड़ पर लटकते युवक के शव पर पड़ी. बच्चों ने कॉलोनी के लोगों को इसकी जानकारी दी. फिर शहर में यह खबर आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते लोग घटनास्थल पर जुट गये. सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव को पेड़ से उतारने में पुलिस को लगभग चार घंटे का समय लगा.

दरअसल, रेल थाना व तिलैया थाना पुलिस यह तय ही नहीं कर पा रही थी कि घटनास्थल किसके दायरे में आता है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola