युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे रेभनाडीह गोदखर मोड़ के समीप एक गढ्ढे से कटहाडीह निवासी 45 वर्षीय रोजन खान (पिता बंदु खान) का शव बरामद किया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मुखिया शहजाद आलम की सूचना पर थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने घटनास्थल पर पहुंच कर […]

विज्ञापन

जयनगर : पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे रेभनाडीह गोदखर मोड़ के समीप एक गढ्ढे से कटहाडीह निवासी 45 वर्षीय रोजन खान (पिता बंदु खान) का शव बरामद किया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मुखिया शहजाद आलम की सूचना पर थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में मृतक की पत्नी रूबिया खातून ने जयनगर थाना में आवेदन देकर असलम खान (कटाहडीह), दुर्गा साव (कटाहडीह), मोहन पासी (गोदखर) व छोटू कांदू (साहेबाडीह) पर एक साजिश के तहत अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है. उल्लेखनीय है कि मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री है.

आवेदन में उसकी पत्नी ने कहा है कि मृतक प्रतिदिन हिरोडीह बाजार जाया करता था. देर शाम तक वह नहीं लौटा. इस दौरान असलम खान ने उसे घटना की सूचना दी. मंगलवार की संध्या पहर वह हिरोडीह बाजार गया था. इधर, थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola