कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले आराध्य देवता हैं चित्रगुप्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 12:19 AM

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कलम दवात के ईष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे जिले में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई. बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में किया गया. इसके पूर्व चित्रांश समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा को लेकर विभिन्न आयोजन किये गये. चित्रगुप्त नगर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कलम दवात के ईष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे जिले में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई. बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में किया गया. इसके पूर्व चित्रांश समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा को लेकर विभिन्न आयोजन किये गये. चित्रगुप्त नगर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

इसमें जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी गुप्ता, झाविमो नेता रमेश हर्षधर, सेवानिवृत्त डीएसपी माधवराम भार्गव व तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने शिरकत की. जिप अध्यक्ष ने जिले वासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले आराध्य देवता हैं. इनकी पूजा से अच्छे कर्म करने की ऊर्जा मिलती है.
भगवान चित्रगुप्त ज्ञान के प्रतीक हैं. ब्रह्मा जी ने चित्रगुप्त महाराज के रूप में एक दिव्य देवता को अवतरित किया है. चित्रगुप्त महाराज की महिमा से सभी तरह के कष्टों का निवारण होता है. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया. वहीं बुधवार की सुबह पूजन हवन के साथ पूजा संपन्न हुई. दोपहर में स्वजातीय सह भोज का आयोजन हुआ. भोज के उपरांत चित्रगुप्त महाराज की विसर्जन शोभायात्रा निकली. देर शाम को नम आंखों से भगवान को अंतिम विदाई दी गई.
पूजा के दौरान कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, महासचिव मनोज सहाय पिंकू, वरिष्ठ सदस्य भिखारी प्रसाद सिन्हा, शैलेंद्र कुमार अभय, जिला प्रवक्ता शैलेश कुमार शोलु, पूजा कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिन्हा, सचिव निशांत कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिन्हा, सहसचिव रवींद्र कुमार मोती, भारत बक्शी, तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा, विनय कुमार बेलू, विपिन कुमार सिन्हा, गौतम कुमार, अमरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, अनूप सिन्हा, उमाशंकर प्र. सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि मीता सिन्हा, डॉ श्रद्धा, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति सहाय, अंशु यामनी, भारती सिन्हा, मधु सिन्हा, निशी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, ऋतु सिन्हा आदि मौजूद थे. इधर, विद्यापुरी में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा -अर्चना भक्ति भाव के साथ हुई. बुधवार की सुबह पंडित मदन पांडेय ने हवन पूजन कराया. इसके बाद देर शाम को सभी मोहल्ला वासियों ने गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर झूमते गाते जलाशय तक पहुंचे व प्रतिमा विसर्जन किया.
यहां पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य एसएन कंठ, सचिव अजीत कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष साजन सिन्हा, सुनील सिन्हा, अजय सिन्हा, शंभु प्रसाद, ओम प्रकाश, पार्षद नीरज कर्ण, मनोज सिन्हा, गौरव कुमार, महेश सिन्हा, विनोद सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola