पहले फेज में तीन पंचायत प्लास्टिक मुक्त बनेंगी

कोडरमा : पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गयी है. जागरूकता अभियान के साथ ही अन्य प्रयास किये जा रहे हैं. पहले फेज में तीन पंचायतों चंदवारा के उरवां, जयनगर के तमाय व कोडरमा के चाराडीह को प्लास्टिक मुक्त बनाने […]
कोडरमा : पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गयी है. जागरूकता अभियान के साथ ही अन्य प्रयास किये जा रहे हैं. पहले फेज में तीन पंचायतों चंदवारा के उरवां, जयनगर के तमाय व कोडरमा के चाराडीह को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी है.
उक्त जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता(इइ) विनोद कुमार ने सोमवार को दी. इइ ने बताया कि दो अक्तूबर को इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा. साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कार्यक्रम होंगे. उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को संग्रह करने के बाद इसका निस्तारण करने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




