पसिया गांव में बाल बगीचा केंद्र का उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 12:58 AM
डोमचांच : माइका-माइंस क्षेत्र अंतर्गत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा, संरक्षा तथा सुरक्षित परिवेश मुहैया कराने को लेकर सोमवार को ढोढाकोला पंचायत अंतर्गत पसिया गांव में बाल बगीचा का उद्घाटन किया गया. केंद्र का उद्घाटन ढोढाकोला पंचायत के मुखिया सीता देवी ने किया. मौके पर मुखिया सीता देवी ने कहा […]
डोमचांच : माइका-माइंस क्षेत्र अंतर्गत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा, संरक्षा तथा सुरक्षित परिवेश मुहैया कराने को लेकर सोमवार को ढोढाकोला पंचायत अंतर्गत पसिया गांव में बाल बगीचा का उद्घाटन किया गया. केंद्र का उद्घाटन ढोढाकोला पंचायत के मुखिया सीता देवी ने किया.
मौके पर मुखिया सीता देवी ने कहा कि इस इलाके में ऐसे केंद्रों की ओर जरूरत है. माइका-माइंस क्षेत्र में एनिमिक महिलाओं व कुपोषित बच्चों की संख्या ज्यादा है. गरीबी, अशिक्षा व आजीविका का संकट इस एरिया का मुख्य समस्या है. उन्होंने समर्पण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समर्पण के इस अभियान में हमारा भरपूर योगदान व सहयोग रहेगा.
प्रधानाध्यापक फ्रांसिस कोंक ने कहा कि इस क्षेत्र में बच्चों का ड्रॉप आउट ज्यादा है. इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि बड़े बच्चे छोटे बच्चे को घर में रखते हैं या फिर ढिबरा चुनने अपने अभिभावक के साथ चले जाते हैं. उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने तथा छोटे बच्चों को इस बाल बगीचा में नियमित रूप से भेजने की अपील की. संस्था सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि कोडरमा का माइका-माइंस क्षेत्र आज भी उपेक्षित है.
पलामू से आये प्रभा कुमारी ने कहा कि बच्चों को उचित देखरेख, पोषण, माहौल व अवसर की जरूरत होती है, जो समर्पण जैसी संस्था दे रही है. संचालन विक्रम कुमार ने किया. मौके पर वार्ड सदस्य रेखा देवी, प्रधानाध्यापक फ्रांसिस कोंक, एकजूट की एन्नी स्नेहा हेरेंज, समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू, रोशनी कुमारी, कुंदन कुमार, शाम्पी मंडल, सन्नी कुमार, गुड़िया देवी, अजय सिंह, मुकेश कुमार, जितेंद्र तुरी, शुभम राज, सरिता कुमारी, देवंती देवी, रेणु देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










