नवलशाही में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित खरपुका टोला में दो पक्षों के बीच जमकर हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष के अजय यादव ने थाना को दिये आवेदन में अपने पड़ोसी लालू यादव, दशरथ यादव, सुभाष यादव, […]

विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित खरपुका टोला में दो पक्षों के बीच जमकर हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष के अजय यादव ने थाना को दिये आवेदन में अपने पड़ोसी लालू यादव, दशरथ यादव, सुभाष यादव, उपेंद्र यादव, विकास यादव, उमा यादव, प्रकाश यादव, दुलारी देवी मुंद्रिका देवी को आरोपी बनाया है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उक्त लोगों ने मेरे घर आकर परिवार के लोगों से कहा कि तुम्हारे घर की छत का पानी मेरी जमीन में गिर रहा है. साथ ही तुम्हारा शौचालय भी मेरे जमीन में है. इसे जल्दी हटा लो अन्यथा जेसीबी मशीन लगाकर हमलोग हटा देंगे. इसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज करने के दौरान हमलोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी.

वहीं दूसरे पक्ष के लालू यादव ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि बीरेंद्र यादव ने मेरे घर पर पंचायत बैठायी थी. इसी दौरान बीरेंद्र यादव, बिनोद यादव, अजय यादव, पिंटू यादव, कलिया देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी ने हम लोगों पर डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola