कटैया जंगल से हथियार व गोलियां बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सतगावां :थाना क्षेत्र के कटैया जंगल में मंगलवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ जी/22 व सतगावां थाना ने संयुक्त कार्रवाई की. अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी. इस दौरान कटैया जंगल से हथियार व गोलियां बरामद की गयी. सीआरपीएफ जी/22 सतगावां के असिस्टेंट कमांडेंट डिकेंश कुमार ने बताया कि कटैया जंगल में कुछ […]
विज्ञापन
सतगावां :थाना क्षेत्र के कटैया जंगल में मंगलवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ जी/22 व सतगावां थाना ने संयुक्त कार्रवाई की. अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी. इस दौरान कटैया जंगल से हथियार व गोलियां बरामद की गयी. सीआरपीएफ जी/22 सतगावां के असिस्टेंट कमांडेंट डिकेंश कुमार ने बताया कि कटैया जंगल में कुछ अज्ञात व्यक्ति को देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
साथ ही उग्रवादियों की आवागमन की भी सूचना मिली थी. गुप्त सूचना पर सीआरपीएफ व स्थानीय थाना सतगावां ने मंगलवार को कटैया जंगल में सर्च अभियान चलाया. इसमें जंगल में एक दो जगहों पर पत्थर का चूल्हा वगैरह मिला और कई स्थानों पर खाने पीने के बिखरे हुए कुछ समान देखने को मिला.
डॉग रियाना की निशानदेही पर चूल्हा के बगल में बोरा में पैक कर के जमीन में गड़ा हुआ 315 बोर देसी राइफल दो पीस, 315 बोर देसी कारबाइन एक पीस, 315 बोर देसी कट्टा एक पीस, 315 बोर देसी जिंदा कारतूस 11 पीस, 315 बोर का खोखा 10 पीस, पावर जेल एक्सपोलेसिव 125 ग्राम दो पीस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर दो पीस, इलेक्ट्रिक तार 10 मीटर, बेल्ट एमोनेशन एक पीस बरामद किया गया. इसके बाद इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गयी. बरामद किया गया हथियार नक्सलियों का हो सकता है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. क्योंकि कई दिनों से नक्सली आवागमन की सूचना मिली थी.
इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सर्च अभियान में एसआइ किशोर घोष, जवान राघवेंद्र शाह, एसआइ राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, शामू शर्मा, हवलदार रामाकांत सिंह समेत दर्जनों जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि कटैया जंगल के विभिन्न पानी के झरनों में दर्जनों शराब की भट्ठियां संचालित हो रही है. इसके अलावा रात में शराब माफियाओं द्वारा झारखंड से बिहार शराब को भेजा जा रहा है. चेकपोस्ट नहीं रहने से शराब का कारोबार फल-फूल रहा है. इस पर सतगावां पुलिस को अबतक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन