कानून की रखें बुनियादी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन सैनिक स्कूल तिलैया में हुआ. मौके पर प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होना किसी व्यक्ति के लिए अपराध से बचाव नहीं हो सकता है, इसलिए समाज के हर वर्ग […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन सैनिक स्कूल तिलैया में हुआ. मौके पर प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होना किसी व्यक्ति के लिए अपराध से बचाव नहीं हो सकता है, इसलिए समाज के हर वर्ग के लोगों को कानून की बुनियादी जानकारी होनी आवश्यक है. श्री सिंह ने कहा कि प्राधिकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. जागरूकता के माध्यम से ही लोग अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक तथा घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डायन कह कर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन जुर्म है.

सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य विंग कमांडर एस षणुमुगम ने स्वागत भाषण व धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर सीनियर मास्टर कविता प्रकाश, न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, कैडेट ऋषि कुमार सिंह, विष्णु कुमार, योगेंद्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, अमन राज, रंजन मेहता, जमीर अंसारी, सत्यम कुमार, उत्कर्ष आनंद सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola