61.5 लाख में मेघातरी बस स्टैंड की बंदोबस्ती

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में सोमवार को अंचलाधिकारी अशोक राम द्वारा मेघातरी बस स्टैंड की बंदोबस्ती करायी गयी. बंदोबस्ती में कुल पांच लोग प्रदीप कुमार राज, शंभु रजवार, संतोष कुमार सिन्हा, पंकज रजवार व मिथिलेश सिन्हा शामिल हुए. तय राशि से प्रारंभ हुई बोली 36 राउंड तक चली, जिसमें 36वें राउंड में […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में सोमवार को अंचलाधिकारी अशोक राम द्वारा मेघातरी बस स्टैंड की बंदोबस्ती करायी गयी. बंदोबस्ती में कुल पांच लोग प्रदीप कुमार राज, शंभु रजवार, संतोष कुमार सिन्हा, पंकज रजवार व मिथिलेश सिन्हा शामिल हुए. तय राशि से प्रारंभ हुई बोली 36 राउंड तक चली, जिसमें 36वें राउंड में पंकज कुमार रजवार ने सर्वाधिक 61 लाख 5 हजार की बोली लगाकर बस स्टैंड की बंदोबस्ती हासिल की. यह बंदोबस्ती एक जुलाई से 31 मार्च 2020 तक के लिए प्रभावी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
मात्र नौ माह के लिए इतनी बड़ी राशि की बोली लगाकर बस स्टैंड की बंदोबस्ती हासिल करने का जिले का यह पहला मामला है. ज्ञात हो कि इस बस स्टैंड की बंदोबस्ती पिछले वर्ष 28 लाख 83 हजार में हुई थी, जो इस वर्ष लगभग 32 लाख 22 हजार बढ़ कर 61 लाख पांच हजार पर पहुंच गयी है.
यह हाल तब है जब मेघातरी बस स्टैंड रांची पटना रोड के कोडरमा घाटी में स्थित है और यहां यात्री सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. यही नहीं जंगल व बिहार के सीमावर्ती इस स्टैंड से बहुत कम ही यात्रियों का आना-जाना रहता है. बावजूद बस स्टैंड की बोली इतनी ज्यादा राशि में जाने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मुख्य शहर झुमरीतिलैया में स्थित बस स्टैंड की बोली इतनी राशि तक नहीं जाती है.
मुआवजा देने को लेकर लगा शिविर : इधर, डीएफसीसी परियोजना को लेकर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने के लिए सोमवार को अंचल कार्यालय में शिविर लगाया गया. शिविर में वैसे लोग जिनका जमीन डीएफसीसी द्वारा अधिकृत कर लिया गया है उन लोगों के जमीन का मूल दस्तावेज जमा कराया गया. अंचलाधिकारी अशोक राम ने बताया कि जिसका भी जमीन रेल परियोजना के अधिग्रहण में गया है उनके जमीन की मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola